
काये गुरु, जबलपुर: कृषि उपज मंडी स्थित चौकसे यात्री निवास में विजयनगर पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए 5 लड़कियों और 5 लड़कों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, होटल में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में होटल प्रबंधक विजय चौकसे और उसके दामाद प्रमोद पटेल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।